छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के निहारिका क्षेत्र में स्थित मशहूर मिष्ठान भंडार 'न्यू दिल्ली स्वीट्स' से स्वच्छता की धज्जियां उड़ाने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्राहकों को परोसी जाने वाली मिठाइयों और पकवानों के बर्तनों को शौचालय (बाथरूम) में धोया जा रहा था। मौके पर मौजूद एक जागरूक ग्राहक ने इस शर्मनाक कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद जब कर्मचारियों से पूछा गया, तो उन्होंने "इमरजेंसी की वजह से बाथरूम में बर्तन धोने" का बेतुका तर्क देकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की।
इस घटना के बाद शहरवासियों में भारी आक्रोश है और खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) की लचर कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। त्योहारों और आम दिनों में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की नियमित निगरानी आखिर क्यों नहीं होती? आम जनता अब मांग कर रही है कि जनस्वास्थ्य को खतरे में डालने वाली इस दुकान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग तत्काल सख्त वैधानिक कार्रवाई करे।
#Korba #Chhattisgarh #NewDelhiSweets #FoodSafety #HygieneAlert #ViralVideo #ChhattisgarhNews #PublicHealth #SwachhBharat #KorbaNews #FatafatNews