सिविल लाइन थाना पुलिस ने पशुपतिनाथ मंदिर के पास 65 वर्षीय रमाशंकर गर्ग की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन रैकवार, नीरज रैकवार और अंकित रैकवार के रूप में हुई है।
मध्यप्रदेश की सतना पुलिस के अनुसार, पैसों के लेन-देन और चेक से जुड़े विवाद को लेकर तीनों आरोपी 15 सितंबर की रात रमाशंकर गर्ग के घर पहुंचे थे। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने पहले लोटे से सिर पर वार किया, इसके बाद कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कुल्हाड़ी, चाकू और लोटा बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। मामले का खुलासा CSP मनीष त्रिपाठी ने किया है...#Satna #SatnaNews #CrimeNews #MurderCase #BlindMurder #MadhyaPradesh #SatnaPolice #CrimeNewsMP #BreakingNews #PoliceAction #FatafatNews #FatafatNewsNetwork