छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम देवगांव (डोकरबेला) से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि फसलों की रखवाली के लिए तैनात चौकीदारों ने 22 से ज्यादा बेजुबान बंदरों को बेरहमी से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों समेत वन्यजीव प्रेमियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर गहन जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, वहीं अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और रिपोर्ट के बाद ही होगा। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या अपनी फसल बचाने के नाम पर बेजुबानों पर बंदूक तानना जायज है? आखिर इन मौतों का असली जिम्मेदार कौन है?
#Bemetara #Chhattisgarh #WildlifeCrime #AnimalCruelty #ForestDepartment #BreakingNews #JusticeForAnimals #CrimeNews #ViralNews #FatafatNews