सीईओ की अध्यक्षता में एनआरएलएम के कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित
शहद एवं हल्दी यूनिट को गति प्रदान करने के निर्देश
------
#श्योपुर-/ सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने एनआरएलएम अंतर्गत स्वसहायता समूहों के माध्यम से संचालित विभिन्न कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि शहद एवं हल्दी यूनिट का विस्तार करते हुए गति प्रदान की जायें। इसके साथ ही वार्षिक कार्य योजना अनुसार समूह की दीदियों को तीन या तीन से अधिक कृषि अथवा गैर कृषि आधारित आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़कर लखपति श्रेणी में लाने के प्रयास किये जायें।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उप संचालक पशुपालन डॉ सुभाषबाबू दौहरे, एनआरएलएम डीपीएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल सहित एनआरएलएम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने निर्देश दिये कि श्योपुर विकासखण्ड की 09, विकासखण्ड कराहल की 05 तथा विकासखण्ड विजयपुर की 06 ग्रामपंचायतों में स्वसहायता समूह सदस्यों के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता संबंधी पेंटिग का कार्य कराया जायें। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदाय की गई अनुदान राशि से स्थापित शहद प्रसंस्करण इकाई को विस्तारित किया जायें तथा शहद विक्रय के लिए मार्केटिंग की जायें। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति विभाग द्वारा प्रदाय राशि से स्थापित हल्दी यूनिट को भी विस्तारित करने के निर्देश दिये गये।
डीपीएम एनआरएलएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल ने बताया कि सागर संकुल स्तरीय संगठन संकुल सोंईकला द्वारा शहद यूनिट का संचालन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत अभी तक 1 लाख 96 हजार रूपये के शहद की बिक्री सीएलएफ द्वारा की गई है। इसी प्रकार विकासखण्ड कराहल में शक्ति सीएलएफ बरगवॉ के द्वारा हल्दी यूनिट संचालित की जा रही है तथा किसानों को हल्दी उत्पादन तथा उनसे हल्दी क्रय कर उसकी प्रोसेसिंग कर पैकेट के रूप में विक्रय किया जा रहा है। हल्दी उत्पादन से किसानों को जोडने के प्रयास किये जा रहे है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
NRLM
#JansamparkMP
#sheopur