नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
------
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय के विभागीय कलाकारों द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के तहत नगरपरिषद बडौदा एवं चन्द्रपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशामुक्ति का संदेश दिया गया।
उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती शशिकिरण इक्का ने बताया कि नशामुक्त भारत अभियान एवं विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विभागीय कलाकारों के दल गठित किये गये है, जिसके क्रम में श्री जाकिर हुसैन दल प्रमुख के नेतृत्व में छतरपुर के कलाकार श्री अजय खरे, श्री कैलाश खरे, दतिया के श्री मुरारी लाल, मुरैना के श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री सुशील कुमार ने गीत, संगीत, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बडौदा एवं चन्द्रपुरा में नशे के दुष्परिणामों के प्रति समुदाय को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि दल द्वारा 30 जून को कराहल में, 01 जुलाई को विजयपुर में, 02 जुलाई को वीरपुर एवं 03 जुलाई को श्योपुर में नशामुक्ति पर अपनी प्रस्तुतियां दी जायेगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur