जल स्रोतों का पूजन, जल संरक्षण की शपथ आयोजित
-----
#श्योपुर&/ जल गंगा संवर्धन अभियान एवं बावडी उत्सव के 30 जून को समापन अवसर के उपलक्ष्य में आज जन अभियान परिषद एवं ग्राम पंचायत कराहल के संयुक्त तत्वावधान में श्री सत्यनारायण मंदिर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया तथा जल स्रोत प्राचीन कुए पर दीप प्रज्ज्वलन एवं विधिवत पूजन-अर्चन किया गया तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से प्रारम्भ होकर 30 जून तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत जल सरंचनाओं के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य परिषद द्वारा किया गया है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत में कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री बीरेन्द्र कुमार पाराशर तथा आभार परामर्शदाता श्रीमती संध्या गौतम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला डोभास्कर सरपंच ग्राम पंचायत कराहल, श्री देवकीनंदन पालीवाल पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू सिंह गौतम, श्री जगमोहन गुर्जर, श्री रामबरन कुशवाहा, श्री लाखन सिंह कुशवाहा, श्री राजू सेन, श्री भोगी प्रजापति आदि उपस्थित रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur