फागी: फागी में किसानों ने किया आढ़तियों की मनमानी को लेकर विरोध, किसानों ने कृषि मंडी के गेट पर किया प्रदर्शन
Phagi, Jaipur | Mar 11, 2024 फागी के कृषि मंडी में आज सोमवार को आढ़तियो के कृषि मंडी में नहीं बैठने और मनमानी करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने कृषि मंडी के गेट पर प्रदर्शन किया अपना विरोध जताया। कृषि मंडी में आढ़तियों की मनमानी से किसान को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में आज कृषि मंडी में मौजूद सैकड़ो किसानों ने के गेट पर प्रदर्शन किया और समस्या समाधान नहीं होने पर चेतावनी दी।