फागी: दादू नगरी नरेना में 12 मार्च को दादू मेला महाकुंभ का होगा आयोजन, दादू मेला समिति ने तैयारियां की पूर्ण
Phagi, Jaipur | Mar 9, 2024 श्री दादू धाम नरेना में 12 मार्च से दादू मेला महाकुंभ का आयोजन होगा ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मेले की तैयारी को लेकर दादू मेला समिति ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है 12 मार्च से 16 मार्च तक श्री दादू मेला महाकुंभ का आयोजन होगा जहां देश भर से भक्त यहां पहुंचेंगे और मेले में शामिल होंगे। दादू मेले में रामभद्राचार्य महाराज के द्वारा श्री राम कथा आयोजित की जाएगा।