चौमूं: चोंमू में RLP के कार्यकर्ताओं ने काफिले में 2 निजी गाड़ियों पर लाल और नीली बत्ती का किया इस्तेमाल, थाने में मुकदमा दर्ज
Chomu, Jaipur | Jun 4, 2026 चौमूं में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के काफिले में शामिल दो निजी वाहनों पर लाल और नीली बत्ती के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 27 मई 2026 को चौमूं के NH 52 हाईवे पर टोकस मडिसिटी के पास इन वाहनों को देखा गया था। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद चौमूं पुलिस ने दोनों वाहन सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।