गिधौर: फेसबुक लाइव में एक व्यक्ति ने दी आत्महत्या की धमकी, रतनपुर के पास सड़क जाम कर प्रशासन को दी चुनौती
Gidhaur, Jamui | May 12, 2026 जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर गांव के पास मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने फेसबुक लाइव के दौरान अपनी गर्दन पर धारदार हथियार रखकर आत्महत्या की धमकी दी। अब यह वीडियो 2 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रतनपुर निवासी शंकर साह ने गांव के कुछ लोगों के साथ चल रहे भूमि विवाद को लेकर न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाया।