बक्सर: बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन की बैठक, 26 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Buxar, Buxar | May 18, 2025 शहर के पावर हाउस परिसर स्थित फ्यूज कॉल सेंटर परिसर मे रविवार को 3:30 बजे अपराह्न में बिहार स्टेट प्रोगेसीव इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक मे बड़ी संख्या मे विद्युत विभाग से जुड़े मानव बल कर्मी उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य मानव बल के वेतन में वृद्धि, सेवा अवधि को 60 वर्ष तक करने समेत अन्य मांग शामिल है.