गांव निनान (भादरा) का जमीनी विवाद आया सामने 🚨
वर्षों पुरानी दादालाई भूमि, जो भाई-बंटवारे में मिली हुई बताई जा रही है और लगभग 100 वर्षों से विभाजित है। खाता विभाजन का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद कोर्ट आदेशों की अवहेलना कर जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं, गरीब किसान काश्तकार की खड़ी फसल को भी बर्बाद कर दिया गया।
एक किसान की पूरे साल की मेहनत पर पानी फेरने का आरोप, आखिर कब मिलेगा न्याय?
अगर भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है, तो किसी को किसने हक दिया कि वह कानून अपने हाथ में लेकर किसी की खेती को नुकसान पहुंचाए? जिस जमीन पर किसान ने महीनों मेहनत कर फसल तैयार की, उसे नष्ट करने का अधिकार आखिर किसने दिया?
बड़ा सवाल?
जमीन का फैसला अदालत और कानून करते हैं, न कि ताकत और दबाव। यदि वास्तव में फसल को नुकसान पहुंचाया गया है, तो यह केवल एक किसान की आर्थिक हानि नहीं बल्कि उसकी मेहनत, उम्मीदों और परिवार के भविष्य पर भी चोट है।
📹 देखिए गांव निनान के जमीनी विवाद का पूरा वीडियो
#निनान #भादरा #जमीनी_विवाद #किसान_की_आवाज #फसल_बर्बाद #Hanumangarh #Bhadra #RajasthanNews #Kisan #ViralVideo #GroundReport #JusticeForFarmers #NinanVillage #BreakingNews #ShareNow