तिलहर: तिलहर पालिका के टेंडरों में फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र, डीएम ने FIR और ब्लैकलिस्टिंग के निर्देश दिए
शाहजहांपुर। नगर पालिका परिषद तिलहर में निर्माण कार्यों के टेंडर में फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र लगाए जाने का मामला सामने आया है। सभासद कय्यूम खान की शिकायत पर हुई जांच में मथुरा कंस्ट्रक्शन द्वारा प्रस्तुत छह चरित्र प्रमाणपत्र संबंधित कार्यालय से निर्गत नहीं पाए गए।