थरथरी: थरथरी में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने बुधवार की शाम को थरथरी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान थरथरी बाजार, अस्ता, डीहा सहित अन्य स्थानों पर गश्त की गई। पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च में डीएसपी सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित अन्य पुलि