शिवहर: शिवहर शहर के राजस्थान चौक से लेकर पेट्रोल पंप तक लगा भीषण जाम, ट्रैफिक पुलिस ने हटवाया
इस भीषण गर्मी में शिवहर शहर में भीषण जाम का नजारा आज देखने को मिला है. यह जाम की समस्या शहर के राजस्थान चौक से लेकर पेट्रोल पंप तक लगी रही. जिसमें सैकड़ो वाहन फंसे रहे. शिवहर शहर में बाईपास नहीं होने के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है. हालांकि एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर तुरंत ट्रैफिक पुलिस पहुंचकर जाम को समाप्त कराकर आवागमन बहाल करवाया है।