शिवहर: एसडीएम ने शिवहर सीओ को दिया निर्देश, खराब पड़े नाव को मरम्मती का कार्य करवाए
एसडीएम अविनाश कुणाल ने सदर सीओ अनामिका कुमारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र में जितने भी नाव तालाब में रखे हुए हैं और वह खराब हो रहे हैं उस नव को निकाल कर मरम्मती का कार्य करवाया जाए. उन्होंने बताया कि जब मॉनसून शुरू होगा तो जिले में बाढ़ की संभावना बढ़ जाएगी जिसको लेकर सभी नाव को जल्द से जल्द मरम्मती का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।