पूंगल: ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से किशोर गंभीर रूप से घायल, जयपुर में उपचार जारी
Poogal, Bikaner | Apr 10, 2026 पूगल थाना क्षेत्र के गांव नाडा में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण एक 16 वर्षीय किशोर के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुण्डा निवासी मांगू सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गत 31 मार्च को वह अपने भतीजे नरपत सिंह के साथ मजदूरी के लिए नाडा गांव में था। उस दौरान ट्रैक्टर से उसका भतीजा घायल हो गया।