चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर, हड्डियों को जमा देने वाली ठंड और मुश्किल हालात… लेकिन देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के जवानों के हौसले बुलंद हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बर्फीले पहाड़ों के बीच जवानों की कठिन ड्यूटी की झलक देखने को मिल रही है। जहां आम इंसान के लिए कुछ पल ठहरना भी मुश्किल हो, वहां हमारे वीर सैनिक दिन-रात मुस्तैदी से देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। बर्फीले तूफान और कड़ाके की ठंड भी उनके कदम नहीं डिगा पाती। इन जवानों का समर्पण और साहस हर देशवासी को गर्व से भर देता है। भारतीय सेना के इन वीर जवानों को देश का सलाम! 🇮🇳