उत्तरकाशी के गोरसाड़ा गांव से बड़ी और भावुक खबर है। करीब 9 साल बाद इंद्रमणि नौटियाल अपने वतन लौट आए हैं। शुक्रवार सुबह वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। इंद्रमणि वर्ष 2018 में रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे, लेकिन 2019 में सड़क हादसे के बाद कानूनी मामले में फंस गए। उनकी घर वापसी के लिए बेटी ने करीब 2 करोड़ 51 लाख रुपये जुटाए और लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। आखिरकार बेटी का संघर्ष रंग लाया और पिता की वतन वापसी हो गई। इंद्रमणि के लौटने से परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।