Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

अंतरराष्ट्रीय मिंजर फेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ चंबा, 25 जून। अंतरराष्ट्रीय मिंजर फेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों को नशे, विशेषकर चिट्टे जैसे घातक नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाएं। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बनाता है, जबकि खेल उन्हें सफलता और सम्मान की राह दिखाते हैं। मुकेश रेपसवाल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करती हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों, आयोजकों तथा खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। #chamba #himachalpradesh #post #hilightsfolowers

Chamba, Chamba | Jun 25, 2026