सतना: प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क प्राधिकरण के महाप्रबंधक पर संविदाकारों ने लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
सतना: प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क प्राधिकरण (PMGSY) के अंतर्गत कार्यरत संविदाकारों ने महाप्रबंधक उमेश साहू पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। संविदाकारों ने दावा किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और निर्माण कार्यों के भुगतान के लिए उनसे कमीशन की मांग की जाती है।
साक्ष्य के साथ लगाया आरोप
संविदाकारों ने जिला प्रशासन के समक्ष महाप्रबंधक के विरुद्ध सबूत पेश किए हैं। उनका आरोप है कि एम.बी. (Measurement Book) में बिना अनुमति के काट-छांट की गई है और स्वीकृत बिलों की राशि में भी कटौती की गई है। एक संविदाकार ने वीडियो में आरोप लगाया कि उनके 33 लाख रुपए के बिल को घटाकर 23 लाख और 45 लाख के बिल को 40 लाख कर दिया गया, जिससे उन्हें 15 लाख रुपए का सीधा नुकसान उठाना पड़ा है।
कमीशनखोरी का दबाव और सिस्टम पर सवाल
संविदाकारों का कहना है कि वे