खरगौन: खरगोन जिले में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए 12 दावेदार, इंदौर संभाग के चुनाव प्रभारी प्रदीप कुमार ने दी जानकारी
खरगोन में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पद के लिए 12 दावेदार मैदान में उतरे हैं। इंदौर संभाग चुनाव प्रभारी पुनीत कुमार ने रविवार को खरगोन का दौरा कर मीडिया से चर्चा की। चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत एक महीने का ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलेगा। सदस्यता शुल्क 50 रुपये रखा गया है। इसमें 18 से 35 वर्ष के युवा हिस्सा ले सकते हैं।