खरगोन जिले के चिचलाय में ऋषि जमदग्नि की तपोभूमि बंढाटिया में हनुमानजी मंदिर का आठवां स्थापना दिवस मनाया। इसपर दो दिवसीय अनुष्ठान हुआ। रविवार को हवन की पूर्णाहुति पर भंडारा हुआ। शनिवार रात को संगीतमय सुंदरकांड पाठ से महोत्सव की शुरुआत हुई। लगभग 2 क्विंटल अलग अलग फूलों से मंदिर की सजावट की गई।