पिथौरागढ़: पिथोरागढ़ में मोस्टामानू मेला सम्पन्न, देव डोले के दौरान उमड़ी भारी भीड़
पिथोरागढ़ के मोस्टामानू मेले में मोस्टा देवता के प्रांगण में पूजा-अर्चना के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले में व्यापार, सांस्कृतिक कार्यक्रम और योग जागरूकता सहित प्रशासनिक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये। भाजपा के सुरेश जोशी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।