लखीसराय: रामनगर अमहरा गांव में नीरा उत्पादन व बिक्री केंद्र का शुभारंभ
लखीसराय सदर प्रखंड अंतर्गत रामनगर अमहरा गांव में नीरा उत्पादन सह बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। शनिवार की संध्या 5,27 पर प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सूरज जीविका महिला नीरा उत्पादक समूह द्वारा संचालित इस केंद्र का उद्घाटन जीविका दीदी अनीता देवी ने किया। वर्तमान में जिले में कुल सात नीरा उत्पादक समूह सक्रिय है।