बलरामपुर: चयन वेतनमान की लंबित प्रक्रिया को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताई चिंता, ललिया में खंड शिक्षाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने चयन वेतनमान की लंबित प्रक्रिया को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। शुक्रवार को लालिया में संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश पाठक के नेतृत्व में खण्ड शिक्षाधिकारी सियाराम वर्मा को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वर्षों पूर्व नियुक्त हुए अनेक शिक्षक और शिक्षिकाएँ अब दस वर्ष से अधिक सेवा पूर्ण कर चुके हैं।