बलरामपुर: थाना महराजगंज तराई के क्षेत्राधिकारी ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव द्वारा थाना महराजगंज तराई का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाने के मालखाना रजिस्टर, हवालात, प्रभारी निरीक्षक कक्ष, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, आरक्षी बैरक, भोजनालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।