बलरामपुर: बजाज हिन्दुस्थान शुगर लि. इटईमैदा में विधायक और महाप्रबंधक ने कांटे की पूजा कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया
बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ शुक्रवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ। सदर विधायक पलटू राम, गन्ना समिति अध्यक्ष उतरौला तोताराम वर्मा, गन्ना समिति अध्यक्ष बलरामपुर रणवीर सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता पांडेय ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।