बलरामपुर: गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत
शुक्रवार सुबह 10:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गौरा चौराहा क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव में खेत की जुताई करते समय खेत में तेंदुआ देखा गया ट्रैक्टर की रोशनी में उसकी आंखें चमक रही थी जिससे लोगों में दहशत पैदा हो गया। क्षेत्र में अन्य कई जगहों पर लोगों द्वारा तेंदुए को देखा गया है लोगों ने वन विभाग से रात मैं गस्त बढ़ाने एवं सुरक्षा की मांग की है।