बलरामपुर: पाॅयनियर पब्लिक स्कूल में विद्यालय वाहनों की सुरक्षा के उद्देश्य से परिवहन सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई
बलरामपुर जनपद में विद्यालय वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज, में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश मोटरयान (26वां संशोधन) नियमावली 2019 के नियम 222-छ के अनुपालन में किया गया। बसों के मानकों की जानकारी दी गई।