सिरसागंज: नगर में 131 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से शुरू हुई नई जिंदगी
सिरसागंज में करहल रोड पर रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 131 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 110 हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि मुस्लिम समाज के 21 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिया