सेक्टर-12 में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मेयर शाम लाल बंसल ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
पंचकूला। सेक्टर-12 कम्युनिटी सेंटर में सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। नगर निगम पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल ने शिविर में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की जानकारी ली।
मेयर ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नागरिकों को जांच व चिकित्सकीय परामर्श का पूरा लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. जसरीत कौर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सिंगला, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र तथा मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नीति ने लोगों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
इस अवसर पर उप-नगर आयुक्त अभय सिंह भी मौजूद रहे। मेयर शाम लाल बंसल ने कहा कि नागरिकों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता उनकी प्राथमिकता है तथा ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों को आगे भी बढ़ावा दिया जाएगा।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia