चित्तौड़गढ़: कलेक्ट्रेट में जिला निष्पादक समिति की बैठक: एचपीवी टीकाकरण मिशन मोड में पूरा करने के दिए गए निर्देश
जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में डीआरडीओ हॉल में जिला निष्पादक समिति की बैठक हुई। कलक्टर ने 14-15 वर्ष की बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण शत-प्रतिशत मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए। विद्यालयों में सुरक्षित शिक्षण व्यवस्था, वर्षा पूर्व सफाई व जर्जर भवनो का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए हैं।