Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

-#घुमारवीं -- पथ परिवहन पेंशनरों की बैठक, बकाया एरियर पर सरकार से तुरंत भुगतान की मांग... #BrightNews #BreakingNews #HRTCPensioners #Bilaspur #Ghumarwin #PensionUpdate #MedicalAllowance #ArrearsPending #RetireeRights #NathuRamThakur #HRTCNews #HimachalGovernment #BilaspurNews #HimachalPradesh #HPNews #HimachalNews #Himachal24x7 #HimachalUpdate #HimachalLatestNews #PahadNews #HimachalBuzz #HimachalWala #HimachalNewsLive #HimachalHappenings #HimachalViral #HimachalTrending #HimachalUpdatesDaily #HimachalKhabar #IndiaNews #HimachalUpdateDaily #HimachalToday

MORE NEWS

Kullu, Kullu | Aug 15, 2026

सराज के टील और बठाहड़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

आईएसडी के बठाहड़ सेंटर में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत।

मेधावी बच्चों को कॉपी-पेन देकर किया सम्मानित

Kullu Times 

 बंजार सराज क्षेत्र के टील और तीर्थन घाटी के बठाहड़ में पंचायत स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। बठाहड़ स्थित  इंस्टीट्यूट फॉर सोशल डेमोक्रेसी (आईएसडी) सेंटर में आयोजित समारोह में क्षेत्र के दो महिला मंडलों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, शिक्षकों और बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों और कविताओं की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

इस अवसर पर फलाचन वैली पब्लिक स्कूल की वरिष्ठ अध्यापिकाएं कमला देवी और इंदुबाला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा.

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बच्चों के लिए पेंटिंग गतिविधि भी आयोजित की गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आईएसडी की ओर से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉपी और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएसडी बठाहड़ पूर्ण चन्द ने कहा कि 15 अगस्त केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की साझा विरासत और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाना चाहिए।

टील में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएसडी के राष्ट्रीय संयोजक तेज सिंह ठाकुर ने कहा कि
आज के दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। इन्होंने कहा कि हमें बुजुर्गों से उस समय अंग्रेजों द्वारा गुलामी कराने के कई किस्से सुनने को मिलते है। इन्होंने कहा स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। इसलिए आज की पीढ़ी का दायित्व है कि वह अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश और समाज के विकास में अपना योगदान दे।

सराज के टील और बठाहड़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस। आईएसडी के बठाहड़ सेंटर में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत। मेधावी बच्चों को कॉपी-पेन देकर किया सम्मानित Kullu Times बंजार सराज क्षेत्र के टील और तीर्थन घाटी के बठाहड़ में पंचायत स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। बठाहड़ स्थित इंस्टीट्यूट फॉर सोशल डेमोक्रेसी (आईएसडी) सेंटर में आयोजित समारोह में क्षेत्र के दो महिला मंडलों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, शिक्षकों और बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों और कविताओं की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया। इस अवसर पर फलाचन वैली पब्लिक स्कूल की वरिष्ठ अध्यापिकाएं कमला देवी और इंदुबाला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा. स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बच्चों के लिए पेंटिंग गतिविधि भी आयोजित की गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आईएसडी की ओर से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉपी और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएसडी बठाहड़ पूर्ण चन्द ने कहा कि 15 अगस्त केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की साझा विरासत और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाना चाहिए। टील में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएसडी के राष्ट्रीय संयोजक तेज सिंह ठाकुर ने कहा कि आज के दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। इन्होंने कहा कि हमें बुजुर्गों से उस समय अंग्रेजों द्वारा गुलामी कराने के कई किस्से सुनने को मिलते है। इन्होंने कहा स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। इसलिए आज की पीढ़ी का दायित्व है कि वह अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश और समाज के विकास में अपना योगदान दे।

Kullu, Kullu | Aug 15, 2026