#kullu 🚨 खराहल घाटी में पानी की समस्या को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने उठाई आवाज़
सिंचाई एवं पेयजलापूर्ति की समस्याओं पर जल शक्ति विभाग के एक्सईएन अमित कुमार से की मुलाकात
खराहल घाटी में पेयजल एवं सिंचाई से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने जल शक्ति विभाग के एक्सईएन अमित कुमार से मुलाकात की। इस दौरान घाटी में पानी की कमी, पेयजलापूर्ति व्यवस्था तथा सिंचाई से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जनता को पेश आ रही समस्याओं से विभागीय अधिकारी को अवगत करवाया तथा इनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
💧 खराहल घाटी में पानी की समस्या के समाधान को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने विभाग के समक्ष उठाया मुद्दा।
#खराहलघाटी #पेयजलसमस्या #सिंचाई #जलशक्तिविभाग #कुल्लू #जनसमस्या #HimachalNews #KulluNews #देसीचैनलकुल्लू
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Nov 25, 2026