#kullu अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन।
देसी चैनल कुल्लू
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति हिमाचल प्रदेश जिला कमेटी कुल्लू महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ और मनुवाद और पितृसत्ता के खिलाफ एक सामाजिक न्याय जत्थे का आयोजन करने जा रही है यह जत्था 25 नवंबर 2026 से 30 जनवरी 2027 तक चलेगा जो अलग अलग जिला में अलग अलग समय पर इसे आयोजित किया जाएगा 25 नवंबर महिला हिंसा उन्मूलन दिवस है इस दिवस पर इसका शुभारंभ कुल्लू से किया गया और 26 नवम्बर को संविधान दिवस पर शिमला से इसकी शुरुआत की जाएगी ।
संविधान ने महिलाओं को समानता का अधिकार, समान कार्य के लिए समान वेतन, पंचायती राज और नगरपालिकाओं में महिलाओं को आरक्षण, कामकाजी महिलाओं के लिए प्रसूति अवकाश, शोषण के विरुद्ध अधिकार, सरकारी नौकरियों में बिना भेदभाव के समान अवसर ,धर्म, जाति,लिंग,के आधार पर रोक तथा महिलाओं को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार दिया है इसलिए मनुस्मृति संविधान का विकल्प नहीं हो सकती है । दूसरी और मनुस्मृति एक सामाजिक कानूनी व्यवस्था को दिखाती है जो अलग अलग तरह की असमानता , जातिगत भेदभाव और ऊंच नीच पर आधारित है इसमें ऐसे कई नियम है जो महिलाओं को कमजोर करते है और पुरुष प्रधानता को मजबूत करते है ।
देश और प्रदेश में महिलाओं के साथ कई तरह की हिंसा ,अपराध अत्याचार और बलात्कार हुए है जिसमें प्रमुख तौर पर उत्तराखंड की अंकित भंडारी, 2020 का हाथरस की युवती के साथ बलात्कार,कठुआ , उन्नाव बलात्कार का मामला जिसमें भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर या फिर हरियाणा के राम रहीम जिसे बलात्कार और हत्या कर दोषी ठहराया गया था लेकिन उसे आज भी नियमित रूप से पैरोल मिल रही है या आसाराम बापू जो बलात्कार का दोषी ठहराया गया था लेकिन उसे राजस्थान में भाजपा सरकार के बनते ही जमानत मिल गई थी चाहे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण हो चाहे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्रा से सामूहिक बलात्कार की तीन भाजपा के आरोपी हो हाल ही में देश की सर्वोच्च अदालत ने बिलकिस बानो के आरोपियों को जमानत देने का मामला सामने आया है ।
और हिमाचल प्रदेश में महिलाओं से लगातार हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं राज्य में भी पिछले तीन वर्षों के दौरान महिलाओं के साथ कई तरह की घटनाएं घटित हुई है।जिसमें घरेलू हिंसा के मामले में भी वृद्धि हुई है भयंकर वृद्धि हुई है ।
इन सभी मामलों को लेकर जनवादी महिला समिति ने इस जत्थे के माध्यम से इन मामलों कल उठाने का प्रयास किया है ताकि महिलाओं को सामाजिक न्याय मिल सके
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Nov 25, 2026