*बस्ती: जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं 91 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश*
*बस्ती, 18 जुलाई 2026
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में आज तहसील बस्ती सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत किया जाए। जिलाधिकारी_ ने कहा कि _"शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनें। स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि फरियादी को भटकना न पड़े।"_
*पुलिस अधीक्षक ने भी दिए निर्देश*
इस अवसर पर _पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह_ ने भी फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों का निस्तारण तत्परता और पारदर्शिता के साथ किया जाए।
*91 शिकायतें प्राप्त, 06 का मौके पर निस्तारण*
_उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार_ ने बताया कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल *91 मामले* प्राप्त हुए। जिसमें से *06 मामलों का मौके पर ही निस्तारण* कर दिया गया।
विभागवार प्राप्त शिकायतें इस प्रकार हैं:
- *राजस्व विभाग*: 30
- *पुलिस विभाग*: 15
- *पूर्ति विभाग*: 20
- *विकास विभाग*: 07
- *चकबंदी विभाग*: 05
- *अन्य विभाग*: 14
*बैठक में रहे मौजूद*
सम्पूर्ण समाधान दिवस में _मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनंद कुमार गुप्ता, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, डीएचओ अरुण त्रिपाठी, ए-आर कोआपरेटिव रवि शंकर, क्षेत्राधिकारी पुलिस सत्येंद्र भूषण, तहसीलदार विनय प्रभाकर सरोज_ सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी_ ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित कर आख्या उपलब्ध कराएं।
*संवाददाता*
*हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*
Basti, Basti | Jul 18, 2026