*दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली खास बस्ती के छात्रों ने NEET, CUET, IIT में लहराया परचम, बढ़ाया विद्यालय का गौरव*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 18 जुलाई 2026*
दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली खास, बस्ती_ के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
*NEET UG 2026 में शानदार सफलता*
विद्यालय के मेधावी छात्रों ने NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक हासिल कर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी जगह बनाई।
- *शिवांश पांडे* - All India Rank 9434, Category Rank 3954
- *पवन विश्वकर्मा* - All India Rank 16,510, Category Rank 7,765
- *जरताब असर* - All India Rank 18,481, Category Rank 8,751
- *सौरव वर्मा* - All India Rank 29,476, Category Rank 14,208
विद्यालय के लिए यह भी गर्व की बात है कि पिछले वर्ष की छात्रा *फिरदौस बेगम* ने NEET में All India Rank 1,575 प्राप्त की थी। वर्तमान में वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एमबीएस की पढ़ाई कर रही हैं।
*CUET और अन्य शीर्ष संस्थानों में चयन*
CUET परीक्षा में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
- *पलक सिंह* का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित *मिरांडा हाउस* में हुआ। *माही* का चयन *इंद्रप्रस्थ कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय* में हुआ। दोनों कॉलेज DU के टॉप संस्थानों में गिने जाते हैं।
*इंजीनियरिंग, नौवहन और डिजाइन में भी परचम*
- *वैभव वर्मा* का चयन *आईआईटी रुड़की* में हुआ।
- *अनुज कुमार* ने *IMU-CET* में All India Rank 865 प्राप्त कर *Indian Maritime University, Chennai* में प्रवेश लिया। शिक्षा पूर्ण करने के बाद वे भारतीय नौवहन क्षेत्र में अधिकारी बनकर देश की सेवा करेंगे। ऋषु बौद्ध* ने *NIFT* में All India Rank 3,015 प्राप्त कर फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में विद्यालय का नाम ऊंचा किया।
*सफलता का श्रेय*
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था, अनुशासित वातावरण, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने को प्रतिबद्ध है।
विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
*संवाददाता*
*हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*
Basti, Basti | Jul 18, 2026