*मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती का जनपद में सघन निरीक्षण, कांवड़ यात्रा से लेकर स्वच्छता तक दिए सख्त निर्देश*
* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 18 जुलाई 2026*
शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण, बुनियादी विकास कार्यों को गति देने तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से _मुख्य राजस्व अधिकारी बस्ती कीर्ति प्रकाश भारती_ ने आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों, तहसीलों व नगर पंचायतों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया।
*निरीक्षण के प्रमुख बिंदु एवं निर्देश*
कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा अमहट घाट एवं अमहट पार्क जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण व सुगम बनाने हेतु _सीआरओ_ ने प्रशासनिक टीम के साथ *अमहट घाट एवं अमहट पार्क* का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के जलस्तर और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर *मजबूत बैरिकेडिंग, कुशल गोताखोरों की तैनाती, सुरक्षा बलों के कड़े इंतजाम और रात्रि में पर्याप्त लाइटिंग के कड़े निर्देश दिए।
साथ ही अमहट पार्क परिसर में *शुद्ध पेयजल, 24 घंटे मोबाइल टॉयलेट और साफ-सफाई* की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
2. तहसील दिवस रुधौली में सहभागिता एवं त्वरित जनसुनवाई*
_सीआरओ_ ने तहसील रुधौली में आयोजित 'तहसील दिवस' में शामिल होकर आमजन की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। भूमि विवाद, पैमाइश, अवैध अतिक्रमण और जन-कल्याणकारी योजनाओं की पत्रावलियों का अवलोकन किया। राजस्व कर्मियों एवं पुलिस को निर्देश दिए कि किसी पीड़ित को अनावश्यक परेशान न किया जाए और सभी जायज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हो। कुल 27 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें 3 का मौके पर निस्तारण किया गया तथा 5 में टीम को आज ही मौके के भ्रमण हेतु भेजा गया*।
3.नगर पंचायत रुधौली कार्यालय,स्टोर रूम व अभिलेखों का सत्यापन*
प्रशासनिक कार्यप्रणाली चुस्त करने के उद्देश्य से _सीआरओ_ ने *नगर पंचायत रुधौली के मुख्य प्रशासनिक भवन, पटल कार्यालयों, कंप्यूटर कक्ष एवं निर्माणाधीन स्टोर रूम* का निरीक्षण किया।
वार्डों की शासकीय फाइलों, योजनाओं के लाभार्थियों के रिकॉर्ड्स का गहन सत्यापन किया। पटल सहायकों को *पूर्ण पारदर्शिता, ई-गवर्नेंस का पालन और फाइलों को व्यवस्थित रखने* के निर्देश दिए। 'शहीद कीर्तिकर निषाद सभागार कक्ष' का भी अवलोकन किया।
*4. 'वेस्ट टू वंडर' पार्क की समीक्षा*
कचरा प्रबंधन और रचनात्मकता को बढ़ावा देने हेतु नगर पंचायत द्वारा विकसित *'वेस्ट टू वंडर' पार्क* का निरीक्षण किया। पार्क में स्क्रैप व लोहे के कबाड़ से बन रही कलाकृतियों, मॉडलों तथा बच्चों के लिए तैयार *टर्न-व्हील व रोलर स्ट्रक्चर* को देखा। इन संरचनाओं को *सुरक्षित रूप से स्थापित* करने के निर्देश दिए।
*5. MRF सेंटर, वार्डों की सफाई एवं आकांक्षी योजना कार्यों का निरीक्षण*
स्वच्छ भारत मिशन के तहत *MRF सेंटर* और *सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट* का निरीक्षण कर कूड़ा पृथक्कीकरण मशीनों, वजन कांटों और खाद बनाने की प्रक्रिया देखी। *डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन* को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत *वार्ड शिवगुलामपुर/वार्ड 9 शिव गुलाम सिंह नगर* में पैदल भ्रमण कर गलियों की सफाई, नालियों की ड्रेनेज और *आकांक्षी योजना के अंतर्गत निर्मित सड़क, नाली व पथ प्रकाश* का जायजा लिया।
*वार्ड 12 गांधीनगर बखिरा मार्ग* पर नाली की सफाई व्यवस्था भी देखी। सफाई कर्मियों को *ग्लव्स, हेलमेट जैसे सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से पहनने* की हिदायत दी गई। दीवारों पर की गई जन-जागरूकता वॉल-पेंटिंग्स का भी अवलोकन किया।
*कड़े निर्देश*
निरीक्षण के अंत में कीर्ति प्रकाश भारती_ ने सभी विभागीय अधिकारियों को सचेत किया कि *"विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी स्तर पर समझौता नहीं होगा। जनहित के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।"
Kirti Prakash Bharti
*संवाददाता*
*हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*
Basti, Basti | Jul 18, 2026