चानन: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए समाहरणालय में हुई संयुक्त ब्रीफिंग बैठक
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु शनिवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में संयुक्त ब्रीफिंग बैठक हुई.अपराह्न 6:12 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 14 से 21 अप्रैल तक जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर होगी इसमें 5964 परीक्षार्थी शामिल होंगे.