कैरो: यूनिटी मार्च में लोहरदगा टीम ने लिया भाग, 368 युवाओं ने केवड़िया में एकता का संदेश दिया
लोहरदगा जिला से भाजपा युवा मोर्चा के तीन सदस्य शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे गुजरात के केवड़िया पहुंचे। इनमें प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु, लोहरदगा जिला अध्यक्ष बाल्मीकि कुमार और कुडू प्रखंड अध्यक्ष सरजू कुमार साहू शामिल हैं। ये प्रतिनिधि भारत सरकार द्वारा आयोजित यूनिटी मार्च कार्यक्रम में दिल्ली और राजस्थान होते हुए गुजरात पहुंचे।