चित्तौड़गढ़। उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवरी के समीप मोटरसाइकिल और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में पुरुष का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जबकि महिला का भी शरीर का एक हिस्सा पहिए के नीचे कुचल गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।