भंडरा: मसमानो के स्वामी करपात्री सेवा आश्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के पहले दिन चार सत्र पूरे
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड दक्षिणी स्थित स्वामी करपात्री सेवा आश्रम मसमानो में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार 04 अप्रैल को हुआ। शनिवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन कुल चार सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुए।