हरिद्वार: बहादराबाद में राष्ट्रीय स्तर की गायन, वादन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा, 11 राज्यों के 86 प्रतिभागियों का हुआ चयन
स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फेडरेशन के तत्वाधान में म्यूजिककार्ट द्वारा प्रस्तुत फ्यूजनफ्रेंट राष्ट्रीय स्तरीय गायन, वादन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता बहादराबाद स्थित मां सरस्वती पब्लिक स्कूल में आठ और नौ नवंबर को सेमीफाइनल व फाइनल राउंड के रूप में दो चरणों में संपन्न होगी। गुरुवार को आयोजकों ने pc कर जानकारी दी। 86 प्रतिभागियों का चयन किया गया।