हरिद्वार: पहाड़ प्लेन के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने खोला मोर्चा, देवपुरा में विधायक रवि बहादुर ने की कड़ी निंदा
भाजपा विधायक विनोद चमोली द्वारा विधानसभा सत्र में पहाड़ प्लेन के मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया। जिसके बाद उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मची हुई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गुरुवार को देवपुरा में कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि इसके खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।