हरिद्वार: राजकीय मेडिकल कॉलेज में बिजली का कनेक्शन कटने पर छात्रों का गुस्सा फूटा, कॉलेज में जमकर किया प्रदर्शन और नारेबाजी
बिजली का बिल जमा न होने के कारण हरिद्वार के एकमात्र राजकीय मेडिकल कॉलेज का बिजली का कनेक्शन काट दिया गया। पिछले कई दिनों से पढ़ाई से लेकर कॉलेज के प्रशासनिक कार्य अंधेरे में ही हो रहे हैं। पढ़ाई प्रभावित होने से गुरुवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने तत्काल बिजली सुचारू करने की मांग की है।