हरिद्वार: प्रेमनगर आश्रम पुल पर मांस पका रहे व्यक्ति को लोगों ने पकड़ा, जमकर हंगामा, ज्वालापुर पुलिस ने किया हिरासत में
प्रेमनगर आश्रम पुल पर मांस पका रहे व्यक्ति को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना बुधवार रात 10 बजे की है। मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस को आरोपी को लोगों ने सौंप दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के चलते पुल पर भीड़ थी।