हरिद्वार: बीती 14 अक्टूबर को नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई राजमिस्त्री की हत्या का खुलासा, आरोपी दोस्त को किया गया गिरफ्तार
बीती 14 अक्टूबर को नगर कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री रामनिवास की हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई नारद द्वारा नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बंधा रोड से मेरठ निवासी सतेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शराब में खर्च हुए पैसे के बंटवारे को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया था।