भरगामा: भरगामा पुलिस ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर छह घरों में कुर्की-जप्ती का इश्तिहार चिपकाया
भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसियाकला पंचायत के पोठिया गांव में फरार चल रहे हत्या आरोपी संजय यादव,शंभू यादव,अजय यादव,विजय यादव के घर और पैकपार पंचायत के पैकपार टोला वार्ड नंबर दो निवासी बिंदेश्वरी यादव के घर भरगामा पुलिस बैंड बाजा के साथ पहुंच कर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया।