भरगामा: भरगामा में सहकारी चौपाल और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी
भरगामा प्रखंड के बीरनगर पश्चिम, धनेश्वरी,खजुरी व हरिपुर कला पैक्स में सहकारिता विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में किसान सहकारी चौपाल सह नुक्कड़ नाटक का आयोजन शुक्रवार को देर शाम 5 बजे के करीब किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को सहकारी योजनाओं व उनके लाभों की विस्तृत जानकारी देना था.